योग का व्यावसायिक तनाव पर प्रभाव : जयपुर के सिविल इंजीनियरों के संदर्भ में एक अध्ययन

Authors

  • वैजयन्ती माला सैनी,डॉ. रिया द्विवेदी योग का व्यावसायिक तनाव पर प्रभाव : जयपुर के सिविल इंजीनियरों के संदर्भ में एक अध्ययन

DOI:

https://doi.org/10.5281/zenodo.23467505

Keywords:

योग, व्यावसायिक तनाव, सिविल इंजीनियर, तनाव प्रबंधन, कार्यस्थल, जयपुर, प्राणायाम, ध्यान।

Abstract

व्यावसायिक तनाव वर्तमान कार्य-संस्कृति की एक महत्वपूर्ण मनोवैज्ञानिक एवं संगठनात्मक समस्या है, जिसका प्रभाव कर्मचारी के मानसिक स्वास्थ्य, कार्य-संतुष्टि, निर्णय क्षमता तथा कार्य निष्पादन पर पड़ सकता है। सिविल इंजीनियरिंग व्यवसाय में परियोजनाओं की समय-सीमा, तकनीकी उत्तरदायित्व, संसाधन प्रबंधन, कार्यस्थल समन्वय तथा कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा से संबंधित अपेक्षाएँ व्यावसायिक तनाव को बढ़ा सकती हैं। प्रस्तुत अध्ययन का उद्देश्य जयपुर में कार्यरत सिविल इंजीनियरों के व्यावसायिक तनाव पर योगाभ्यास के प्रभाव का अध्ययन करना है। अध्ययन के लिए 30 सिविल इंजीनियरों का चयन किया गया, जिनमें 15 सरकारी तथा 15 निजी क्षेत्र में कार्यरत इंजीनियर सम्मिलित हैं। अध्ययन में योगाभ्यास को स्वतंत्र चर तथा व्यावसायिक तनाव को आश्रित चर के रूप में निर्धारित किया गया। योगाभ्यास के पूर्व एवं पश्चात् व्यावसायिक तनाव का मापन किया गया तथा प्राप्त आँकड़ों का मध्यमान, मानक विचलन एवं t-परीक्षण के माध्यम से विश्लेषण किया गया। अध्ययन का प्रमुख उद्देश्य यह निर्धारित करना है कि नियमित योगाभ्यास सिविल इंजीनियरों के व्यावसायिक तनाव में सांख्यिकीय रूप से सार्थक परिवर्तन उत्पन्न करता है अथवा नहीं। अध्ययन से प्राप्त निष्कर्ष कार्यस्थल आधारित तनाव-प्रबंधन कार्यक्रमों में योग को एक व्यवहारिक हस्तक्षेप के रूप में अपनाने की संभावनाओं को स्पष्ट करने में सहायक हो सकते हैं।

Downloads 13 and Views 0

References

Published

2026-10-19

How to Cite

वैजयन्ती माला सैनी,डॉ. रिया द्विवेदी. (2024). योग का व्यावसायिक तनाव पर प्रभाव : जयपुर के सिविल इंजीनियरों के संदर्भ में एक अध्ययन International Journal of Management, Engineering and Social Sciences,5(1), 209-215.
https://doi.org/10.5281/zenodo.23467505

Issue

Section

Articles